नई दिल्ली, जून 1 -- मोटोरोला 4 जून को Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Pro+ को 4 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह Edge 70 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे Edge 70 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल के रूप में पेश करने जा रही है। जानें कितनी होगी Edge 70 Pro+ की कीमत: Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत (लीक) Motorola Edge 70 Pro+ के भारत में आधिकारिक लॉन्च में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने Edge 70 Pro+ की संभावित भारतीय कीमत शेयर की है। फोन के 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीम...