नई दिल्ली, जून 29 -- Shukra Magha Nakshatra Gochar 4 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को शुक्र मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 16 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र जब मघा नक्षत्र में होते हैं, तो यह जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव, प्रेम और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शुक्र को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना जाता है, जबकि केतु आकस्मिक घटनाओं और भ्रम का कारक है। केतु के मघा नक्षत्र में शुक्र गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र के मघा नक्षत्र में आने से सीधे तौर पर तीन राशियां प्रभावित होंगी। इन रा...