4 ग्राम पंचायतों में 1.34 करोड़ की गड़बड़ी, यूपी में विधायक की शिकायत पर प्रधानों पर ऐक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी के गोंडा के कटरा बाजार विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा से गौआश्रय केंद्रों के निर्माण और संबंधित कार्यों में 1.34 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस संबंध में कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने शासन में शिकायत की। जांच आख्या के परीक्षण के बाद डीएम और नियत प्राधिकारी ने 28 अक्टूबर को चार तत्कालीन ग्राम प्रधानों को अधिभार नोटिस जारी किए हैं। सभी से 15 दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ग्राम्य विकास के पत्र के साथ मुख्य प्राविधिक परीक्षक और देवीपाटन मंडल के प्राविधिक परीक्षक की जांच आख्या के परीक्षण में निर्माण कार्यों पर अनियमित खर्च और कुछ स्थानों पर गौआश्रय केंद्र नहीं मिलने की बात सामने आई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.