पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 में ओवर ब्रिज के पास स्थित रेलवे कॉलोनी के समीप से सोमवार की सुबह में चार किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर की पहचान पलामू जिला पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी ऋषिकेश पांडेय उर्फ सीपू पांडेय एवं कृष्ण कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सोमवार की सुबह में सूचना मिली कि गांजा के अवैध कारोबारी खरीद-बिक्री करने पहुंचे हुए हैं। इसके आलोक में मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में तलाशी के दौरान ऋषिकेश पांडेय के पास से प्लास्टिक टेप में लपेटा हुआ 2.500 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.