4 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- वाहन जांच के दौरान देवी मंदिर के पास कार्रवाई, उड़ीसा से लाकर ओबरा में करता था बिक्री फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- बरामद गांजे को दिखाते डीएसपी एवं थानाध्यक्ष ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के पास सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 4 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ ओबरा निवासी इस्लामिया मोहल्ला के मोहम्मद शाकीब उर्फ छोटन को गिरफ्तार किया है। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को सूचना मिली थी कि शंकरपुर गांव की ओर से एक युवक बाइक से गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने बीडीओ मोहम्मद यूनिस सलीम के साथ टीम गठित कर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान शंकरपुर की ओर से आ रही पैशन प्रो बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें झोले से दो बंडल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.