नई दिल्ली, मई 4 -- राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 30 वर्षीय महिला के सिर से करीब 4 किलो वजनी ट्यूमर निकाल दिया। इस सफल सर्जरी के बाद महिला को नया जीवन मिला है। रविवार को अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम ने इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की।चलने-फिरने में भी हो रही थी परेशानी जानकारी के अनुसार, कृष्णा नाम की महिला लंबे समय से इस असामान्य और भारी ट्यूमर से पीड़ित थी। सिर पर 4 किलो वजन का यह ट्यूमर उसके लिए किसी बोझ से कम नहीं था। इसके चलते उसे चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और रोजमर्रा के सामान्य कार्य करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.