देवघर, मई 4 -- केला बगान स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के जल संसाधन विभाग लघु सिंचाई द्वारा 4 करोड़ 80 लाख की लागत से स्वीकृत 7 चेक डैम निर्माण और बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

चेक डैम निर्माण कार्य मौके पर टेहुनियां मध्यम सिंचाई योजना व गौरीपुर बांध का जीर्णोद्धार देवघर प्रखंड में किया गया। मंत्री ने कहा कि मधुपुर प्रखंड के लक्खी बाजार स्थित मकबांधा व कुर्मीडीह मध्यम सिंचाई योजना पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा करौं प्रखंड के सिरसा नवाबांध मध्यम सिंचाई योजना, कुचलापहाड़ी जोरिया पर चेक डैम निर्माण व कोल्हडीह जोरिया पर भी चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।

किसानों की स्थिति उन्होंने कहा की मैं भी एक किसान का बेटा हूं, इसलिए किसान का दर्द जानता हूं। जब से मैंने इस व...