रुद्रपुर, मार्च 16 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर में बीती रात एनसीईआरटी की कथित रूप से नकली किताबें पकड़ी गईं। पुलिस, तहसील प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक गोदाम पर छापेमारी में मिली किताबों की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। गोदाम सील कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक में लादकर किताबों को मेरठ भेजा जा रहा था। पुलिस ने शनिवार रात एनसीईआरटी की किताबों से भरा ट्रक पकड़ा। किताबों के बिल जांच में संदिग्ध लगे। इसके बाद ट्रक ड्राइवर की निशानदेही पर रात में ही कीरतपुर स्थित गोदाम पर छापेमारी की। यहां कक्षा एक से 12 तक की किताबें थीं। प्रथमदृष्टया ये किताबें भी नकली लगीं। पता चला कि यही किताबें ट्रक में भरकर मेरठ भेजी जा रही थीं। यह भी पढ़ें- बदलेगी आरएसएस की संगठनात्मक संरचना, यूपी-उत्तराखंड होगा 'उत्तर क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.