आगरा, अप्रैल 4 -- आगरा में अप्रैल माह के सरकारी राशन का वितरण 6 तारीख से शुरू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 4 से 20 अप्रैल तक राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त में प्रति कार्ड 21 किलो गेंहू व 14 किलो चावल मिलेंगे। इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेंहू व 2 किलो चावल मिलेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वह 4 से 20 अप्रैल के मध्य राशन की दुकानों पर जाकर अपना मुफ्त राशन प्राप्त करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...