4 अप्रैल रैली को लेकर समीक्षा बैठक हुई
गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर। टीएफआई की ओर से 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर गुरुवार को अध्यापक भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसमें नगर क्षेत्र सहित 21 ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे व मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा मौजूद रहे। बताया गया कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में आक्रोश है। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक बस, ट्रेन व अन्य साधनों से दिल्ली जाएंगे। सभी ब्लॉकों ने लक्ष्य से अधिक प्रतिभागियों की संख्या दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.