4 अगस्त को गांधी मैदान में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि की तैयारी तेज
गोड्डा, जुलाई 29 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी 4 अगस्त को पार्टी के संस्थापक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को जिले में भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुट गया है। इस अवसर पर गोड्डा के गांधी मैदान में विशाल श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में झामुमो गोड्डा प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- झामुमो जिला कमेटी केंद्रीय महासचिव से मिलेबैठक का विवरण बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष युसुफ अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.