हजारीबाग, सितम्बर 5 -- 4 अक्तूबर को होगा एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।विवेकानंद युवा महामंडल, हजारीबाग की बैठक शुक्रवार को विवेकानंद आईटीआई, जबरा रोड में हुई। बैठक में स्वामी विवेकानंद की मनुष्य बनने और बनाने की शिक्षा पर आधारित एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विवेकानंद आईटीआई, जबरा रोड, कोर्रा में होगा, जिसमें करीब 200 युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।बैठक में शिविर की तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल, कलकत्ता की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा झुमरीतिलैया विवेकानंद युवा महामंडल के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज के आठ विद्यार्थी राज्य स्...