4,649 पिछड़े विद्यार्थियों में बंटी 11 करोड़ की छात्रवृत्ति
जमशेदपुर, मई 10 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक श्रेणी के 4,649 विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि भेज दी गई है। विद्यार्थियों को लगभग 11 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। इससे पूर्व कल्याण विभाग के पास कागजी आवंटन आ गया था, परंतु एसएनए अकाउंट में राशि नहीं भेजी गई थी। इसकी वजह से छात्रवृत्ति वितरण लंबित था। परंतु लाभार्थी विद्यार्थी सत्र 2024-25 के हैं। इस प्रकार इन विद्यार्थियों को दो वर्षों से राशि का इंतजार था। दूसरी ओर, अभी भी इस वर्ग के 8,397 छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हैं। इनके लिए 15 करोड़ रुपए से अधिक की राशि चाहिए। इसी सत्र के 1834 आदिवासी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भी लटकी हुई है। इस मद में 4.5 करोड़ रुपए की जरूरत है। हालांकि दलित वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो चुका है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.