नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक ही ओवर में 6 चौके जड़ दिए। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा मिले 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई। प्रियांश 17 गेंद में 43 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ 6 चौके बटोरे और इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे बैटर प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में 6 चौके जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे...