नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली नगर निगम यानी MCD के लगभग 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को 'समान काम के लिए समान वेतन' के तहत अब हर महीने कम से कम महंगाई भत्ते के साथ कम से कम 18,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। पहले इन्हें 'डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर' (DBC) कहा जाता था। ये कर्मचारी अब 'मल्टी-टास्किंग स्टाफ' कहलाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद यह बढ़ा हुआ वेतन सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। इससे एमसीडी पर सालाना 52 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा।18,000 रुपये की मिलेगी सेलरी अधिकारियों ने बताया कि 'समान काम के लिए समान वेतन' के सिद्धांत के तहत, एमसीडी के लगभग 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ कम से कम 18,000 रुपये की मासिक सैलरी दी जाएगी। इस संशोधित वेतन से सालाना 52 करोड़ रुपये का वित्तीय...