नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो DA मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।कैसे होता है DA कैलकुलेट? जुलाई 2026 के DA कैलकुलेशन जनवरी से जून 2026 के CPI-IW यानी इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर हुई है। जून 2026 का CPI-IW 151.9 रहा। इन आंकड़ों के आधार पर DA करीब 63.75% बनता है, लेकिन नियमों के अनुसार कर्मचारियों को 63% DA मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स क...