नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Hindustan Aeronautics Shares: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3% चढ़कर 4,828.20 रुपये पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, HAL के ओडिशा स्थित कोरापुट डिविजन में जल्द ही 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी का एक प्रोग्राम होने वाला है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसी दौरान शक्ति इंजन की दूसरी प्रोडक्शन लाइन भी शुरू की जाएगी। बता दें कि शेयर बाजार के एनालिस्ट जेफरीज इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। जेफरीज ने 6,800 रुपये के टारगेट प्राइस 'बाय' रेटिंग दी है। 218 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार बता दें कि इस दूसरी प्रोडक्शन लाइन को तैयार करने में करीब 218 करोड़ रुपये का ...