नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- देसी कंपनी Lava अपनी Virat सीरीज के तहत एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने X पर पोस्ट कर कन्फर्म कर दिया है कि Lava Virat Curve भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि इस बार Lava ने फोन के डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव किया है। फोन में 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Virat सीरीज के बाकी फोन से इसे अलग बनाएगा। इसके अलावा पीछे की तरफ एक छोटा Mini Display भी दिया गया है, जिस पर नोटिफिकेशन, समय, बैटरी, वॉल्यूम और दूसरे इंडिकेटर्स देखे जा सकेंगे। फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जबकि बैटरी 6000mAh की है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन की सेल Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी हो चुकी है। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन- Heritage Indig...