3952 विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकृत
रांची, जून 18 -- खूंटी, प्रतिनिधि। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को कल्याण विभाग अंतर्गत साइकिल वितरण तथा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। समिति ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 3952 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। वहीं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अवशेष 156 विद्यार्थियों के आवेदनों का भी अनुमोदन किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नए आवेदनों का विद्यालय स्तर पर भौतिक सत्यापन एवं अनुमोदन पूरा हो चुका है। समीक्षा के दौरान बिरसा कॉलेज, खूंटी के 1590 विद्यार्थियों के आवेदनों का सत्यापन लंबित पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.