395 वाहनों का चालान, एक सीज
मऊ, मई 3 -- मऊ। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की देर शाम विशेष अभियान के तहत 395 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए 44 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 49 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 752 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 395 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया। यह भी पढ़ें- चला वाहन चेकिंग अभियान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.