394 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 394 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम रायपुर में गुरुद्वारा रोड के सामने से चेकिंग के दौरान सोहिन (20 वर्ष) पुत्र संजय कुमार, निवासी जस्सोवाला सपेरा बस्ती, सहसपुर को गिरफ्तार किया गया। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और नशे का आदी है। अपने नशे की लत और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए वह स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों पर चरस खरीदता था। इसके बाद वह इसे अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.