391 पदों की बहाली-पदोन्नति को फार्मासिस्टों ने फूंका आंदोलन का बिगुल
देहरादून, अगस्त 31 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से लंबित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज फार्मासिस्ट एक सितंबर से प्रदेशभर में काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संगठन ने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र निस्तारण की मांग की है। उधर, सोमवार को दून में बैठक कर रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि उपकेंद्रों में समाप्त किए गए 391 पदों को पुनः क्रियाशील किया जाए। विभाग ने कैडर को 1562 से घटाकर 963 कर दिया है, जिसे दुरुस्त किया जाए। पदोन्नति के कम अवसरों को देखते हुए 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पूर्व की भांति पदोन्नत पद का वेतनमान दिया जाए। रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.