390 दिव्यांगों को वितरण किए गए सहायक उपकरण
बाराबंकी, जुलाई 1 -- मसौली। एलिम्को आसरा द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत मसौली मे राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 390 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण का निशुल्क वितरित किया गया। दिव्यांगो को नि:शुल्क उपकरण वितरित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। बल्कि समाज के लोगों को आगे आकर उनका सहयोग करना चाहिए। जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। दिव्यांगो की कमर की बेल्ट, घुटने की बेल्ट,गले की बेल्ट, छड़ी, व्हीलचेयर, कमोड कुर्सी आदि का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान नजमा अंसारी ने संस्था के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आसरा के प्रबंधक राजेश्वर वर्मा, एलिम्को कानपुर से पंकज आनंद, समर सिंह, लालू प्रसाद, अमित मिश्रा व शिव प्रताप आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड के 29 दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.