390 करोड़ की 31 हजार आरसी लंबित, बकाया में प्रदेश में चौथे स्थान पर
हरदोई, जुलाई 4 -- हरदोई। बकाया वसूली के बढ़ते बोझ से जूझ रहे बैंको की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने जिले में एनपीए गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों और लंबित वसूली प्रमाणपत्रों आरसी के निस्तारण को लेकर बैंको के साथ संयुक्त अभियान चलाने का खाका तैयार किया है। शनिवार को सदर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में सभी अमीनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें वसूली अभियान को तेज करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एलडीएम अरविंद रंजन ने बताया मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 31 हजार आरसी लंबित हैं। इनके माध्यम से लगभग 390 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। लंबित आरसी की संख्या के आधार पर हरदोई का उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान है। एसडीएम ने बताया कि इन आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने वसूली प्रक्रिया को प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.