फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- थाना उत्तर पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर में चेकिंग के दौरान बाइक सवार एटा के दो युवकों से जब्त की गई 39.50 लाख की नकदी को लेकर युवक कोई प्रूफ नहीं दे पाए। नकदी को आगरा से आई आयकर विभाग की टीम के सामने जब्त किया और फिर बुधवार की सुबह ट्रेजरी में जमा करा दिया। दोनों युवकों को देर रात थाने से छोड़ दिया और कहा है कि नकदी का प्रूफ देने पर उसकी जांच होगी तब नकदी निर्गत करने का निर्णय लिया जाएगा। थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार ने बताया कि अपर निदेशक आयकर (जांच) विभाग संजय प्लेस आगरा द्वारा भेजे आयकर अधिकारी संजीव कुमार की जांच में युवक चुप्पी साधे रहे। यह भी पढ़ें- बाजपुर में 3.970 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ़्तार युवकों को मोहलत देते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है और नकदी को ट्रेजरी में जमा करा दिया है।

ह...