39.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को शहर में तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक होने से उमस महसूस की गई, वहीं दोपहर होते-होते गर्म और शुष्क हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक अजित सिंह नैन के अनुसार सुबह आर्द्रता 69 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 23 प्रतिशत तक पहुंच गई। पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा से करीब 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज नहीं की गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहीं सूर्योदय सुबह 5:14 बजे और सूर्यास्त शाम 7:06 बजे हुआ। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.