39 स्कूलों में होगी कांवड़ शिविर की व्यवस्था
मेरठ, जून 16 -- सावन माह के कांवड़ मेले और शिवरात्रि पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों को जारी कर दिया है। इस वर्ष भी सावन शिवरात्रि कांवड़ मेला 30 जुलाई से प्रारंभ होकर मुख्य पर्व 11 अगस्त तक मनाया जाएगा। कांवड़ मेले के दौरान मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले 39 स्कूलों में शिविर की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान स्कूलों में कांवड़ियों के ठहरने व विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा प्रधानाचार्य सह नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। हर स्कूल कांवड़ियों के ठहरने व विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था व व्यवस्था बनाने के लिए दो दो कार्मिकों की प्रतिदिन रोस्टरवार तैनाती करते हुए 25 जून तक सूचना डीआईओएस कार्यालय में देनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.