गौरीगंज, मार्च 7 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवाजगढ़ में 39 वर्षों से संचालित चार शैय्या वाले राजकीय यूनानी चिकित्सालय को अपना निजी भवन मिल गया है। अब तक यह अस्पताल ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए निजी भवन में चल रहा था। जिसे जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे बने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। नेवाज मदारगढ़ निवासी दानिश अहमद ने बताया कि वर्ष 1987 में उनके पिता ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए अपना भवन अस्पताल संचालन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया था। उसी भवन में अब तक चिकित्सालय संचालित होता रहा। उन्होंने बताया कि उस समय क्षेत्र भ्रमण पर आए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समक्ष ग्रामीणों की मांग पर यहां यूनानी चिकित्सालय की स्थापना की गई थी। अस्पताल प्रभारी डॉ. शोएब इब्ने अब्दुल अजीज ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.