नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अनिल कपूर उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। अनिल की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। इस लिस्ट में उनकी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का नाम सबसे ऊपर है। ये एक ऐसी फिल्म थी, जिसे बच्चों ने ही नहीं, बल्कि बड़ों ने भी खूब पसंद किया। हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दिनों को याद किया। इस फिल्म में अनिल ने जो जैकेट पहनी थी, उसके पीछे का राज एक्टर ने 39 साल बाद बताया।39 साल पहले वाले लुक में नजर आए अनिल अनिल कपूर ने 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दिनों की यादें ताजा किया। उन्होंने वही कपड़े पहने जो उन्होंने 39 साल पहले 'मिस्टर इंडिया' में पहने थे। अनिल उसी कोट, शर्ट और ट्राउज...