नई दिल्ली, अगस्त 28 -- वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड एक बार फिर टी20 क्रिकेट के किंग बन गए हैं। उन्होंने इतिहास रचते हुए जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा है और एक बार फिर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने यह रिकॉर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले के दौरान हासिल किया। पोलार्ड ने इस मैच में 26 गेंदों पर 6 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 65 रनों की धुआंधार पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स ने अभी तक सीपीएल में 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक ही जीत मिली है, वहीं पिछले तीन मैचों में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है। पोलार्ड के नाम अब टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 14921 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 749 मैचों की 666 प...