नई दिल्ली, अगस्त 21 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर मोइसेस हेनरिक्स अब पुर्तगाल के लिए खेल रहे हैं। जी हां, उन्होंने अपनी नई टीम के लिए शानदार शतक भी जड़ा। हैरानी की बात यह है कि यह उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक है। हेनरिक्स ने 2009 से 2021 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 11 ही टी20 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 135 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी चटकाए। वह आईपीएल में भी अलग-अलग टीमों से 62 मुकाबले खेल चुके हैं। यह भी पढ़ें- रूट ने रचा इतिहास, कोहली-रोहित से आगे बाबर; WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बता दें, हेनरिक्स ने फिनलैंड में जारी ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर C इवेंट में पुर्तगाल के लिए शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर 111 रन बनाए। उनके इस स्कोर के दम पर पुर्तगाल की टीम निर्धारित 20 ओवर ...