लखीमपुरखीरी, मई 3 -- शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम ने अधिकारियों के संग फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शिकायतों के समाधान को सम्बन्धित अफसरों को जरूरी हिदायतें दीं। एडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 24, पुलिस विभाग 06, नगर पालिका 02, विद्युत विभाग 01, विकास विभाग 02, पूर्ति विभाग 01 व अन्य विभाग के 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.