लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- पलियाकलां। सोमवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी पलिया में कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन की शुरुआत एसएसबी शीर्षक गीत के साथ की गई । इसके बाद कमांडेंट ने सम्मेलन में उपस्थित सभी बल कर्मियों को धन्यवाद दिया व उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्मिक अपना सर्विस रिकॉर्ड अद्यतन एवं दुरुस्त रखें तथा उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई। उनका निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन के साथ करें। उन्होंने कार्मिकों को निर्देशित किया कि छुट्टी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों तथा अपने आचरण को सदैव मर्यादित बनाए रखें। साथ ही सभी बल कर्मियों...