बागपत, मार्च 3 -- बागपत। इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के सभी स्कूलों से पांच-पांच विद्यार्थियों के आइडिया को ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। योजना के तहत बच्चों में 39 बच्चों के आइडिया का चयन किया गया है। अब ये विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में अपने आइडिया को प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर पर चयनित होने के बाद मंडल और फिर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से ही जिला स्तर पर प्रदर्शनी के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। तिथि निर्धारित होते ही विद्यार्थियों को इससे अवगत कराया जाएगा। पटाखे बनाते हुए युवक को पकड़ा बागपत। बागपत चीनी मिल के पास चमरावल रोड की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक मकान में आतिशबाजी का सामान बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने...