चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 8 से 10 दिसंबर तक स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में आयोजित 39 वां आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन चक्रधरपुर के डी आर एम तरुण हुरिया ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में सीनियर डी एम ई राजीव रंजन रसिक, खेल अधिकारी सह सीनियर डी एफ एम हेमंत मधुर, डी एफ एम कॉर्डिनेशन विनय कुमार शर्मा, सेरसा के सचिव तेज नारायण प्रसाद सहित 10 आईसीएफ सहित रेलवे जोनों से आए 85 बॉडी बिल्डर सहित 141 अधिकारी शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम चरण में 55 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों ने अपना दम खम दिखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.