बांदा, जनवरी 11 -- बांदा। जिला अधिवक्ता संघ का वार्षिक बजट आम सभा की बैठक में पेश किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारिकेश प्रसाद यादव मंडेला व महासचिव मनोज निगम लाला ने पूरे वर्ष का बजट पेश किया। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि आकस्मिक निधि में 50 लाख 89 हजार 119 रुपया कुल आय आयी। इसके सापेक्ष 39 लाख 22 हजार 500 रुपया वितरित किया गया। वितरित किए गए लोगों में 13 मृतक अधिवक्ता शामिल हैं। लगभग 90 अधिवक्ताओं को बीमारी की आकस्मिक निधि दी गई। अन्य मद में चार्ज के समय सात लाख सात हजार 312 रुपए मिले थे जिसमें लगभग 10 लाख रुपए बैंक में वर्तमान में जमा है। अध्यक्ष ने कहा कि एल्डर कमेटी का गठन किया गया। पूरे वर्ष अधिवक्ताओं के सम्मान में काम किया गया है। महासचिव ने बताया कि संघ कार्यालय का नवीनीकरण कराया, पानी से बचाव के लिए संघ ऑफिस के ऊपर बेहतरीन टीन सेट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.