नई दिल्ली, जुलाई 2 -- स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। वी-मार्क इंडिया अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में शेयरधारकों को 4600 पर्सेंट से अधिक का बंपर रिटर्न दिया है। वी-मार्क इंडिया वायर्स, केबल्स, स्विचेज, स्विचगियर्स, पीवीसी पाइप्स और इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है। 7 जुलाई है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेटवी-मार्क इंडिया (V-Marc India) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट मंगलवार 7 जुलाई 2026 फिक्स की है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट को रिवाइज किया है। कंपनी ने इससे पहले रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 3 जुलाई फिक्स की थी। यह भी पढ़ें- व...