मधुबनी, जनवरी 2 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। मधवापुर के आरएनजे कॉलेज रामपुर, में खेले जा रहे एमपीएल सीजन-9 के सुपर-6 चरण के पहले मुकाबले में एसएसबी जयनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ (यूपी) को 39 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनगर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से गुलशन नवाद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋषिकेश ने 37 रन और उत्कर्ष ने 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में अंकित और सौरव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जेम्स मंडल और अक्षत को 1-1 सफलता मिली। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 19.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.