39 मेधावियों को सम्मानित किया
अमरोहा, मई 18 -- गजरौला। एजेडी एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्रों का अन्य दूसरे सरकारी स्कूलों में चयन होने पर रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने 39 मेधावियों को सम्मानित किया। विधायक ने मेधावियों व उनके अभिभावकों बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। कहा कि अभिभावक बच्चों के संस्कार व शिक्षा पर अधिक ध्यान दें। इस दौरान ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एलसी गहलौत, भाजपा गजरौला मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, मंडल उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, एकेडमी संस्थापक त्रिलोक सिंह, प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, डायरेक्टर सरिता देवी, प्रधानाचार्य, स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.