लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर पंचायत क्षेत्र में शांति एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन एवं जमा कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार तक कुल 39 लाइसेंसी हथियारों में से 37 हथियार जमा करा लिए गए हैं। शेष में एक हथियार आइडीबीआइ बैंक की सुरक्षा में तथा दूसरा बनहर्दी कोल माइंस के सुरक्षा गार्ड के पास सुरक्षा कारणों से रखा गया है। एसडीएम अजय रजक ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके। 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.