39 माह के एरियर भुगतान में देरी से मजदूरों में नाराजगी
बोकारो, अगस्त 23 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। भारतीय उद्योग मजदूर संघ (बीयूएमएस) ने बोकारो इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों और शॉप में कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाद में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप दत्त से मुलाकात कर प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा। संगठन के महामंत्री कुमार अमित के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीयूएमएस के अध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर ने की, जबकि संचालन वरीय उपाध्यक्ष रामावतार ने किया। इस दौरान बीएसएल और ठेका कर्मचारियों ने वेतन, एरियर, सुरक्षा और शोषण से संबंधित कई समस्याओं को संघ पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन द्वारा 39 माह का लंबित एरियर अब तक भुगतान नहीं किए जाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.