39 डिग्री पारे के बीच ओले-आंधी का येलो अलर्ट, आज पूरे उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
देहरादून, जून 19 -- Uttarakhand Weather Today: मौसम विभाग ने आज पूरे उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ी जिलों में तेज गर्जना, बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकी पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में तापमान काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.