39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 1 -- लदनियां। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर योगिया गांव से दो आरोपितों को 39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान योगिया गांव निवासी मो. मुबारक व मो. असदुल्लाह के रूप में की गई है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर योगिया गांव में छापेमारी की और दोनों को रंगे हाथ 39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.