गोंडा, अगस्त 23 -- गोण्डा। जिले में रेशम उत्पादन को नई ऊंचाई देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में चल रहे मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 अभियान के तहत गोण्डा में रेशम उत्पादन का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रदेश के आठ उच्च क्षमता वाले जिलों में शामिल है। जिले में 1,387 किसान परिवार 865.5 एकड़ भूमि पर रेशम उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में जिले से 23.93 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का उत्पादन हुआ। वर्तमान में उत्पादन करनैलगंज, गोण्डा सदर और मनकापुर तहसील के 39 गांवों में हो रहा है। जिसे बढ़ाकर 63 गांवों तक ले जाने की कवायद की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिलेगा अतिरिक्त आय का अवसरवैज्ञानिक प्रशिक्षण से उत्पादन बढ़ाने पर जोर जिले में रेशम उत्पादन को बढ़ाने में केंद्रीय रेशम बोर्ड का क्षेत्रीय रेश...