रांची, अगस्त 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में अब 70 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने पहले 69 गोल्ड मेडल की सूची जारी की थी, लेकिन अब एमए इन काउंसिलिंग साइकोलॉजी (सत्र 2023-25) की टॉपर निक्की कुमारी का नाम भी इसमें शामिल कर लिया गया है। संशोधित सूची के अनुसार दीक्षांत समारोह में उन्हें भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दीक्षांत समारोह में भागीदारी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। समारोह में एक फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले विद्यार्थियों के साथ-साथ एक फरवरी से 30 जून 2026 के बीच पीएचडी, डीलिट और डीएससी की उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डिग्री व मेडल प्रदान किए जाएंगे।दीक्षांत समारोह में श...