39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू, कुलपति ने दिए समयबद्ध काम पूरे करने के निर्देश
रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मेलन कक्ष में कोर कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा ने की। समारोह को भव्य लेकिन मितव्ययी बनाने, आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कुलपति ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जाएं। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार और एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सूरीन सहित कई वरिष्ठ अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.