39वें कॉन्वोकेशन के लिए 2 दिन और कर सकेंगे आवेदन
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन करने वंचित रह गए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने का एक और अंतिम मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने 13-14 अगस्त को दो दिनों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इस दीक्षांत समारोह में 1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले और 1 फरवरी से 30 जून 2026 के बीच पीएचडी, डीलिट और डीएससी की उपाधि प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डिग्री व मेडल प्रदान किए जाएंगे। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 13 और 14 अगस्त को मिलने वाला यह अवसर अंतिम मौका होगा। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ranchiuni...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.