रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के विद्यार्थियों ने 39वें अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 कलाई सारल में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से किया गया था। मेजबानी चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने की थी। विश्वविद्यालय की टीम ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें समूह गान (भारतीय), पाश्चात्य समूह गान, क्विज, कार्टूनिंग, रंगोली, एकांकी नाटक और मूक अभिनय शामिल थे। अपनी प्रतिभा और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए, प्रतिभागियों ने कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए। डीएसपीएमयू को समूह गान (भारतीय) और रंगोली में दूसरा स्थान, लोक वाद्यवृंद, पाश्चात्य समूह गान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.