प्रयागराज, फरवरी 27 -- कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 2) स्तरीय परीक्षा-2025 (सीएचएसएलई) के टियर-वन का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 12 से 30 नवंबर के बीच विभिन्न शिफ्ट में हुई थी। अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) निर्धारित फार्मूले के तहत किया और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया। इस प्रक्रिया के बाद कुल 39,901 अभ्यर्थियों को टियर-टू परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने टियर-वन के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी तय किए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी वर्गों के लिए 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं। पदों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में कटऑफ जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.