38% मुनाफा बढ़ा तो रॉकेट बन गया 20 रुपये वाला चर्चित शेयर, आपका है दांव?
नई दिल्ली, मई 20 -- IRB Infrastructure Developers share: शानदार तिमाही नतीजे के बाद आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर 20.21 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 5 पर्सेंट से ज्यादा उछला और 21.55 रुपये तक भाव गया। कारोबार के अंत में शेयर बीएसई पर 21.13 रुपये पर बंद हो गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 27.19 रुपये है। वहीं, 18.50 रुपये शेयर के 52 हफ्ते का लो है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 214.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.